आप की 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वैन को हरी झंडी

Share Now

उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी : इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी की वीडियो वैन कर्णप्रयाग पहुची , वीडियो वैन के माध्यम से दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किये गये विकास के कार्यो को दिखाया जा रहा है । ताकि आम जनता को उत्तराखंड सरकार के कार्यो व दिल्ली के विकास को लेकर जानकारी हो सके ।
देश की राजधानी में जनता के मुद्दों को लेकर हुए आंदोलन से दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली से चलकर अब उत्तराखंड में भी किस्मत आजमाना चाहती है । इसके लिए आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देहरादून से उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया , इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी की वीडियो वैन आज कर्णप्रयाग पहुची , कर्णप्रयाग मुख्य बाजार के वीडियो वैन पर लगी एलईडी के माध्यम से दिल्ली में केजरीवाल सरकर द्वारा किये गये कार्यो व उत्तराखंड की सरकार के नाकामियों को दिखाया गया , आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये गये विकास कार्यो को हम जन जन तक पहुचाना चाहते है । ताकि यहां की आवाम को उत्तराखंड सरकार व दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किये गये कार्यो के बारे में अंतर पता लग सके । पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब जनता बीजेपी व कॉंग्रेस से त्रस्त हो चुकी है । इसलिये आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उत्तराखंड में किस्मत आजमा रही है ।
अनूप चौहान जिला संगठन मंत्री आप
देवी प्रसाद मैखुरी कार्यकर्ता आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!