डोईवाला विधायक गैरोला ने लौटाई मिनी मसूरी के लोगों के चेहरे पर मुस्कान

Share Now

देहरादून – डोईवाला विधानसाभ अंतर्गत लंबे समय से आंतरिक सड़कों की मांग कर रहे मिनी मसूरी नवादा के ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक ब्रिज भूषण गैरोला ने मिनी मसूरी जन कल्याण समिति को जल्द काम सूरु  करने का भरोसा  दिलाया । गौर तलब है कि इस इलाके मे पूर्व मे निर्मित भवन स्वामियों की सुविधा के लिए बनाई जाने वाली सड़क को खाली प्लाट पर शिफ्ट किए  जाने से लोगों मे आक्रोश भड़क रहा था,  पूर्व मे भी कॉलोनी के लोग पूर्व सीएम से मिलकर अपनी नाराजी व्यक्त कर चुके थे , जिस पर अमल करते हुए आज विधायक ने एक समारोह मे आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करवा दिया 

मिनी मसूरी नवादा देहरादून के निवासियों की लगातार मांग पर आज क्षेत्र के विधायक श्री बृज भूषण गैरोला  द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत मिनी मसूरी देहरादून में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा आंतरिक रोडो का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 1.50 किलोमीटर तथा लागत 84.81 लाख रुपए की लागत का उद्घाटन किया गया।  जिसके लिए मिनी मसूरी अपर नवादा जन कल्याण समिति द्वारा  विधायक डोईवाला  का हार्दिक धन्यवाद किया गया साथ ही समिति द्वाराविधायक को  अवगत कराया गया कि कुछ आंतरिक रोड हैं जो शुरू में बनी थी उन पर कार्य नहीं किया गया जिससे कुछ लोगों में आक्रोश भी था लोगों का कहना था जहां के लिए रोड की मांग की गई थी , वहां पर रोड नहीं बनाई गई।  विधायक जी ने जनता की समस्याओं को सुनकर और आश्वासन दिया है कि जो आंतरिक रोड़े छूट गई है उन्हें भी तुरंत साथ-साथ बना दी जाएंगे कार्यक्रम में श्री अशोक राज जी मंडल अध्यक्ष बाला वाला , रोहन नेगी मंडल महामंत्री बालावाला अजय नेगी युवा मोर्चा श्रीमती रेखा बिंजोला महिला मोर्चा श्री अमर सिंह गुसाई जी श्री के एन नौटियाल जी श्री विकास मंमगाई श्री गिरीश तिवारी जी सचिव मिनी मसूरी जन कल्याण समिति शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!