प्रदेश में 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में तीन जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 25 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 175 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 6827 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में सात, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344115 हो गई है। इनमें से 330376 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7405 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण को लेकर आगामी 40 दिन में कठिन परीक्षा होगी। सरकार की ओर से तय किए गए टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब 40 दिन में 32 लाख से ज्यादा टीके लगाने होंगे। प्रदेश में बीते 10 दिनों में वैक्सीन की 4.57 लाख डोज लगाई गई हैं। टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन टीके लगाने का लक्ष्य भी बढ़ रहा है। 31 दिसंबर तक राज्य में वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब हर रोज 82318 डोज लगानी होगी। 10 दिन पहले प्रतिदिन का टीकाकरण का लक्ष्य 75014 था, जो अब बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!