रंगे हाथों पकड़े गए साइबेरियन पक्षियों के शिकारी

Share Now

विदेशी साइबेरियन पक्षियों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग को मिली बड़ी सफलता। सितारगंज स्थित धारा डाउन के पास गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को मृत 9 साइबेरियन पक्षियों किया गिरफ्तार।

अनीस रजा सितारगंज

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित जलाशयों में जाड़े का मौसम शुरू होते ही विदेशी साइबेरियन पक्षी जमावड़ा लगाना शुरु हो जाता हैं। विदेशी पक्षियों के आते ही शिकारी भी इनके शिकार के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर देते हैं। वन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद भी शिकारी इन विदेशी साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कल रात सितारगंज स्थित धोरा डैम के किनारे प्रवासी साइबेरियन पक्षियों को शिकार से बचाने के लिए गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने संदिग्ध से दिख रहे दो युवकों को पकड़ा। जिन की तलाशी लेने पर उनके पास से 9 मृत साइबेरियन पक्षी बरामद हुए हैं।

जितेंद्र प्रसाद डिमरी     रेंजर बाराकोली वन रेंज सितारगंज ने बताया कि

वन विभाग की टीम ने विदेशी साइबेरियन पक्षियों के शिकार के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके पास से बरामद 9 साइबेरियन पक्षियो के शवों को भी जप्त कर लिया है। आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ वन विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!