पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल के समर्थन में उतरा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, पुलिस की भूमिका पर खड़े किये सवाल

Share Now

नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने स्टेटमेन्ट जारी कर  उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल की गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त की है।

गिरीश गैरोला

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनंत बगैतकर व महासचिव सी के नायडू द्वारा एक प्रेस स्टेटमेन्ट जारी करके पुलिस महकमे द्वारा शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए गिरफ्तारी के तरीके को गलत माना है।

उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार से सेमवाल की गिरफ्तारी पर निष्पक्ष जांच कर सम्बंधित पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के इस पत्र ने पुलिस महकमे पर सवालिए निशान लगाए हैं। 

error: Content is protected !!