चारधाम यात्रा मार्ग पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में चाय पिलाएगी समूह की महिलाएं – डीएम उत्तरकाशी ने दिए निर्देश।
गिरीश गैरोला ।
गंगोत्री यमुनोत्री दो धाम को अपने में समेटे उत्तरकाशी जिले में चार धाम यात्रा तैयारियों जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं के साथ डीएम डॉ आशीष चौहान ने स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के परिसर में चाय का स्टाल खोलकर देने कि बात कही।
डीएम ने कहा कि स्टाल पर बैठने से पूर्व महिलाओं को आर सेटी कि मदद से हॉस्पिटैलिटी कोर्स कराया जाएगा जिससे उन्हें पर्यटकों से किस अंदाज में बात करनी है यह भी सिखाया जाएगा। महिलाओं का चयन स्वयं सहायता समूह से किया जाएगा।
