भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासियों की सहायता के लिए समन्वयक नियुक्त किए

Share Now

देहरादून। राज्य में वापस लौट रहे प्रवासियों की सहायता के लिए भाजपा संगठन ने भी अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के जिला व प्रदेश कंट्रोल रूम में आने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाहरी प्रदेशों व राज्य के भीतर से घर वापस लौट रहे लोगों की मदद की भी जरूरत बताई। श्री भगत ने पार्टी के कंट्रोल रूम व अन्य स्तरों से  आने वाली प्रदेश सरकार से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के साथ समन्वयक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को जिम्मेदारी सौंपी है। उनका फोन नंबर 9358106070 जारी किया गया है। इसी क्रम में रेल मार्ग से पहुंचने वाले कुमायूं मंडल के प्रवासियों के लिए कुमायूं के पूर्व मीडिया प्रभारी तरुण बंसल ( फोन 8445052557 ) और गढ़वाल मंडल के लिए पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ( फोन 9997056622 ) को प्रभारी बनाया गया है।

error: Content is protected !!