जीवा गैंग का शार्प शूटर अपने दो साथियों के साथ गिरप्तार,मुख्य आरोपी मुज्ज़ाहिद लखनऊ और हरिद्वार में कर चुका है दो मर्डर

Share Now

लूट की घटना को अंजाम देने वाला जीवा गैंग का शार्प शूटर अपने दो साथियों के साथ गिरप्तार,जमानत पर था बाहर।

देहरादून

कुछ दिन पहले राजधानी के कोतवाली नगर क्षेत्र में तीन बाइक सवार लोगों द्वारा एक मेडिकल शॉप के व्यापारी से रात्रि के समय तमचा दिखाकर हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसका आज राजधानी पुलिस ने खुलासा कर दिया पुलिस के मुताबिक़ ये लोग जीवा गैंग से जुड़े थे जिनमे जीवा गैंग के शार्प शूटर सहित दो अन्य साथियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया,इन तीनो ने बीते 19 अक्टूबर को लूट घटना को अंजाम दिया था इससे पूर्व भी मुख्य आरोपी मुज्ज़ाहिद लखनऊ और हरिद्वार में दो मर्डर कर चुका है आरोपी के पास से देशी पिस्टल 5 जिंदा कारतूस सहित लूटा हुआ समान बरामद किया गया।

बीते 19 अक्टूबर को रात्रि के समय बाइक सवार तीन युवकों ने राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप मालिक से तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटायी और टीम गठित कर इनकी तलाश में जुट गयी। पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनके भागने का रूट पता किया।हाल ही में परोल और जमानत पर छूटे अपराधियों से इनका मिलान किया गया क्योकि कोविड के चलते कई अपराधियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। पुलिस के हाथ जांच में तब एक कड़ी मिली जब आराघर के पास के सीसीटीवी में एक की स्पष्ट फुटेज पुलिस के हाथ लगी जल्द ही पुलिस ने खबरियों के माद्यम से इसका पता किया तो पता चला कि फुटेज में दिखाई दे रहा अभियुक्त मुजाहिद उर्फ़ खान जो जीवा गैंग का शार्प शूटर है और जमानत पर छूटा है और डालनवाला क्षेत्र में कई बार देखा गया है जिसकी निशानदेही पर इसको और दो अन्य साथियों पुलिस ने गिरप्तार कर दिया है.ये तीनो लूट की घटना में फायदा न होने से किसी बड़ी योजना बनाने की फिराक में थे.
अभियुक्तों ने पूछताछ में में बताया कि 2013 में इस गैंग में शामिल हुवा था और इससे पूर्व भी वो दो लोगो की हत्या कर चुका है जिसमे पूर्व में भी जेल जा चूका है और जमानत पर रिहा था जिसके बाद उसकी मुलाक़ात दून अस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक से दोस्ती हो गयी जिसने उसको बताया कि ये मेडिकल संचालक दून अस्पताल में अपनी गाडी पार्क करता है और शाम को पूरी दिन भर की कमाई साथ ले जाता है फिर इसी कारण उन्होंने लूट की योजना बनायी जिसमे अपने साथ अन्य को भी शामिल क्र लिया फिलहाल तीनो आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

अरुण मोहन जोशी डीआईजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!