पौड़ी : 38.4 किलो अवैध गांजे के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार |

Share Now
सतपुली पुलिस ने प्रतिबंधित गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार किए गए आरोपी  एक कार में सवार थे| जिनके पास से 38.4 किलो गांजा पाया गया | गिरफ्तार आरोपियों मे से 2 पुरुष और 1 महिला सामिल है | थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेजरों से आ रही कार आई 20 UP 21BS 0779 को रोका गया जिसमे 5 बोरे जिसमे कुल 38.4 किग्रा अवैध रूप से गांजा पाया गया |  तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है | मौके पर  नेपाल सिंह पुर्त रेवा राम उम्र 46, शिवम् पुत्र नेपाल सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रभा देवी पत्नी नेपाल सिंह उम्र ४५ वर्ष निवासी दौलतपुर पतईभूड थाना राजकपुर जिला अमरोहा हाल निवास मोहल्ला काशीरामपुर थाना मझोला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया | पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह, दीपा शाह उपनिरीक्षक, कांस्टेबल देशराज, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह शामिल थे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!