उत्तरप्रदेश मे पिछले रिकार्डो को ध्वस्त कर एतिहासिक सीटों के साथ बनेगा नया कीर्तीमान : पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन

Share Now

सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर पुनः प्रदेश मे एतिहासिक सरकार बनाऐगी-राधामोहन

अंकित तिवारी प्रयागराज

रविवार को मिर्जापुर से प्रयागराज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद राधा मोहन सिंह का यमुनापार के धरती प्रयागराज की सीमा पर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती के नेतृत्व मे सैकडो़ भाजपाइयों ने मांडा रोड़,मेजा रोड़, डीजीएस गेस्ट हाउस मेजा, रामपुर, नैनी आईटीआई के पास आदि जगहों पर फूल-मालाओं के साथ बुके व छाया चित्र भेंटकर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन का यमुनापार के भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बड़े भाव के साथ भाजपाइयों से मिले | स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती एवं यमुनापार के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का एतिहासिक स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा इस ऊर्जा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के उपलब्धियों को प्रत्येक गांवों के प्रत्येक घरो मे पहुचाने का प्रयास करें तो निश्चित ही यह सैलाब पिछले सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर एतिहासिक सीटों के साथ कीर्तीमान स्थापित करते हुए पुन: उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगा ।

स्वागत से अभिभूत प्रदेश प्रभारी ने जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओं का जताया आभार

स्वागत अभिनंदन करने वालो मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती,विधायक मेजा नीलम करवरिया,वीना मिश्रा,इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू ,सविता मिश्रा, विभूति नारायण सिंह,पुष्पराज सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, इं.जगदीश सिंह यादव, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, मनोज पासी,अरून सिंह मांडा, गीता सिंह पटेल,क्षमा दुबे आदि रहे इसके बाद काफिला प्रयागराज महानगर को रवाना हो गया। उनके स्वागत के लिए सुबह से ही पार्टी के लोग जगह-जगह पहुंचकर इंतजार में खड़े रहे। जगह-जगह बैनर होर्डिंग से मुख्य मार्ग व चौराहे भरे पड़े रहे। स्वागत हेतू बैंड-बाजे डीजे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!