रूडकी – ड्यूटी पर बेसुध पड़ा फार्मासिस्ट – फूटपाथ से लेकर OPD तक कि विडियो वायरल

Share Now

बेरोजगारी के इस दौर में जब सरकारी नौकरी मिलती है तो लोग कैसे अपने कर्तब्य का पालन करते है इसका नमूना रूडकी के भगवान पुर में देखने को मिला | जहा होमो पैथी का एक फार्मासिस्ट ड्यूटी के समय अपनी कुर्शी पर बेसुध सोया हुआ मिलता है इतना ही नहीं सडक के किनारे फूटपाथ से लेकर OPD के दौरान नशे कि हालात इनके विडियो सोसला मीडिया कि शोभा बढ़ा रहे है | हैरानी कि बात ये है कि अस्पताल का ये मंजर एक दिन का नहीं है ये हमेसा की ही कहानी है पर सम्बंधित अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है |

 भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां ड्यूटी के समय एक फार्मासिस्ट नशे में धुत्त ओपीडी रूम की कुर्सी पर बैठा सो रहा है और बाद में अस्पताल के बाहर जाकर फुटपाथ पर लेट जाता है। बताया जा रहा  है कि ये डॉक्टर शराब का आदि है और नशे के चलते अक्सर चर्चाओं में रहता है।

आपको बता दे भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुन्दन सिंह नाम का एक होम्योपैथिक फार्मासिस्ट है,  जो कि ज्यादातर नशे में रहने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

सूत्रों कि मने तो पहले भी कई बार ऐसी स्थितियों से अस्पताल प्रबंधन रूबरू हुआ है और ठाणे तक शिकायत भी गयी पर नशेड़ी स्वस्थ्य कर्मी  अपनी इस बुरी आदत से बाज नहीं आया और अपनी आदत से मजबूर आज फिर नशे में धुत्त होकर ओपीडी रूम में जाकर बैठ गया। जब मामले की भनक मीडियाकर्मियों को लगी तो उन्होंने डॉक्टर की इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही देर में डॉक्टर कुर्सी से उठकर अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर जाकर लेट गया।

जब इस सम्बन्ध में कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ विक्रांत सिरोही से बात की तो उन्होंने मामले से  अंजान बनते हुए बताया कि आज ही उनके सज्ञान में यह मामला आया है  और क्यूंकि यह  उनके विभाग  से संबंधित नही हैलिहाजा  इस बारे में होमोपैथी  अधिकारी डॉ डिमरी से बात करेंगे  उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में आवश्यक क़ानूनी  कार्यवाही जरुर की जाएगी

डॉ विक्रांत सिरोही (कार्यकारी चिकित्साधिकारी भगवानपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!