उत्तरकाशी में पीडब्ल्यूडी का अमीन 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के बीच विजिलेंस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भटवाड़ी कैंप कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, उत्तरकाशी से संबंधित मामले में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया में 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगने का आरोप अमीन टीका राम नौटियाल पर था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने तुरंत प्राथमिक जांच शुरू की और ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए जाल बिछाया।
विजिलेंस टीम ने गुरूवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आगे की जांच के लिए संबंधित कार्यालय ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में सख्त सतर्कता दिखाई दे रही है। अधिकारी और कर्मचारी सावधान नजर आ रहे हैं, वहीं आम जनता ने इस कदम को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने साफ किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई की सरकार ने प्रशंसा की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। विजिलेंस विभाग ने यह भी बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। जांच में यह पता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!