गले मे पेंचकस लगाकर पत्थर से ठोकने लगा युवक – लहूलुहान अस्पताल मे भर्ती

Share Now

उधम सिंह नगर में पुलिस के खिलाफ युवक के माथे पर चाबी घुसाने का प्रकरण अभी शांत नही हुआ कि एक ऐसा ही अन्य प्रकरण सामने आ गया जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। एक युवक की पुलिस महकमे में कोई करवाही नही होने के चलते जिले मुख्यालय रुद्रपुर के मुख्य चौक पर हाई प्रोफ़ाइल ड्रामा कर दिया। ड्रामा भी ऐसा की पीड़ित युवक अपने हाथों से अपने गले मे पत्थर से पेचकस ठोकने लगा। जिसको लेकर मौजूद ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसे रोका। ये वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रही है। इससे पूर्व इसी शहर में सीपीयू के द्वारा बाइक की चाबी ठोकने का मामला आया था। 

आपको बता दें कि रुद्रपुर के गावा चौक पर अचानक एक युवक हाथ में पेचकस लेकर और एक दूसरे हाथ में पत्थर लेकर अपने गले पर पेचकस लगाकर पत्थर से अपने गले मे ठोकने बाला ड्रामा करने। पेचकस युवक ने अपने गले मे पेचकस थोक लिया और वह लहूलुहान हो गया। वही चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवान उस युवक को रोकने लगा। ये वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। उसे मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन युवक के सर पर जुनून सवार है और वह पत्थर से पेचकश पर अपने गले पर लगाकर वार करता रहा। वहीं होमगार्ड के जवान और पुलिस की मदद से युवक को रोक कर उसे समझा बुझाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामला रुद्रपुर का है जहां इस व्यक्ति की कुछ शिकायतें हैं जिसको लेकर इसने इस तरह का प्रदर्शन किया है पुलिस टीम घायल का इलाज करा रही है उसके बाद इससे इसकी परेशानी पूछकर उसे हल कराया जाएगा।

वही पुलिस की माने तो युवक पंजाब का रहने वाला है और ट्रक पर कंडक्टर का कम करता है सुबह भांग के पकोड़े खाने के बाद नशे की हालत मे युवक द्वारा इस हरकत को अंजाम दिया गया है , जिसका सरकारी अस्पताल मे इलाज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!