पार्टी नहीं आम आदमी तय करेगा विधायक का टिकट – आम आदमी पार्टी की सदस्यता समारोह मे बोले आप नेता

Share Now

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर केहरी गांव में आम आदमी पार्टी द्वारा दर्जनों लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए काम करती है उन्होंने लोगों से आम आदमी के हित में कार्य करने हेतु आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तराखंड की जनता दोनों पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है और अब जनता ऐसी सरकार चाहती है जो आम जनमानस की बात को सुन सके और आम आदमी के हित में काम कर सके इस मौके पर उपस्थित सर्कल हेड मोहन सिंह खालसा ,अक्षय खत्री, पूजा,  मुकेश चैधरी, मनीषा  नवीन सिंह चैहान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!