लखपति पोखरियाल का आकस्मिक निधन – कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश महासचिव , नगर पालिका परिषद टिहरी की पूर्व सभासद एवं नई टिहरी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रही स्व0 लखपति

Share Now

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश महासचिव नगर पालिका परिषद टिहरी की पूर्व सभासद एवं नई टिहरी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती लखपति पोखरियाल के आकस्मिक निधन जनपद वासियो और नगर वासियो मे दुख की लहर है | टिहरी कॉंग्रेस ने अपने शोक संदेश मे कहा कि हम सभीइस घटना से बहुत दुखी हैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिवार के इष्ट मित्रों को और हम सब को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की श्रीमती लखपति पोखरियाल विगत 20 वर्षों से कांग्रेस के प्रति एक निष्ठावान मजबूत समर्पित महिला नेत्री थी वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी । एक बेटा और एक बेटी दोनों डॉक्टर हैं और पति श्री बलवीर सिंह पोखरियाल आईटीआई से सेवानिवृत्त है ।लखपति पोखरियाल के निधन से जिला मुख्यालय नहीं टिहरी को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी भारी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ज्योत सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, याकूब सिद्दीकी, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला ,विजयलक्ष्मी थलवाल ,दर्शनी रावत, कौशल्या पांडे,इलमा कोहली आशा रावत नरेंद्र राणा, देवेंद्र नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सबल सिंह राणा ,आनंद सिंह बेलवाल, पुरुषोत्तम सिंह थलवाल,नरेंद्र डंगवाल, धनीलाल शाह, सुमन नैथानी, मुसरफ़ अली, दिनेश कृषाली, प्रदीप चंद रमोला संपत लाल शाह ,मता उनियाल ,साब सिंह सजवान, सोनवीर सजवान, महादेव मेंठाणी, विक्रम पंवार,कुलदीप सिंह पवार जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, जय वीर सिंह रावत,िशोर मंद्रवाल, कपिल जोशी लखबीर सिंह चौहान हरिओम भट्ट नवीन सेमवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!