एसीईओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा की    

Share Now

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10 विधासभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग की का प्रतिश्त कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्धता एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कूल 66.62  प्रतिशत् मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विधानसभा चकराता अन्तर्गत 99.03 प्रतिशत्, विकासनगर 70.47 प्रतिशत्, सहसपुर 71 प्रतिशत्, धर्मपुर 56.94 प्रतिशत्, रायपुर 62.64 प्रतिशत्,राजपुर 61.19 प्रतिशत्, देहरादून कैन्ट 61.36 प्रतिशत्, मसूरी 63.52 प्रतिशत्, डोईवाला 70 प्रतिशत् तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत् मैपिंग कार्य किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेन्द्रदेव, विकासनगर विवेक राजौरी, ऋषिकेश चमन सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं बीएलओ, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!