देहरादून। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश चैहान द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी का निरीक्षण किया गया, जिसमे समस्त आशाओं, एएनएम, फार्मासिस्ट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लाॅक में चल रही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी व साथ ही कोरोना वायरस, एच वन एन वन इंफ्रलूयंजा, डेंगू के बारे में संक्षिप्त गोष्ठी का आयोजन किया गया और इससे निपटने के बारे मंे समझाया गया। इस मौके पर डा. राजीव दीक्षित, डा. पीयूष, डा. गरिमा भट्ट, डा. आदित्य आदि लोग उपस्थित रहे।
