सभी आईएएस रेखा के उस पार – षण्मुगम के बाद सबने बनाई सोसल डिस्टेन्स

Share Now
  • देहरादून
    रेखा आर्य से अधिकारियों की बढ़ती दूरी
    – आईएएस वी षणमुगम और राज्यमंत्री रेखा के बीच के विवाद के कारण अब रेखा आर्य के विभागीय अधिकारी उनसे बचते नजर आ रहे हैं यही वजह है कि सबसे पहले आईएएस वी षणमुगम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनके विभाग में काम न करने का हवाला दिया था। जिसके बाद मे विभागीय सचिव सौजन्या ने भी इस विभाग को बाय बाय कर दिया है ।

साथ ही आज करीब 4 दिन हो गए हैं जिसके बाद से सचिव सौजन्या के पास महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हटाकर आईएएस और अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को दिया गया था लेकिन अब तक उन्होंने इस चार्ज को नहीं लिया है रेखा के विभागीय सचिव अधिकारियों की नाराजगी का कारण बताया जा रहा है जिसके चलते अधिकारी रेखा आर्य से और उनके विभाग में काम करने से बचने की कोशिश कर रहे हैं

इस पूरे मामले में लेकर अब तक अधिकारी रेखा आर्य और उनके विभागीय अधिकारियों की खींचतान जारी है जिसके चलते राज्यमंत्री कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
रेखा मान रही है की चार्ज न लेने के कारण काम तो जरूर प्रभावित हो रहे हैं लेकिन पूरा मामला मान मुख्यमंत्री के संज्ञान में है वही इसमें स्पष्ट कर पाएंगे।

रेखा आर्य ( राज्य मंत्री,उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!