यमनोत्री के बेस कैम्प खरसाली पहुचे सीएम तीरथ _ माँ यमुना के दर्शन के बाद शोकाकुल विधायक परिवार को बंधाया ढाडस

Share Now

अपने दो दिवसीय उत्तरकाशी जिले के भ्रमण के अंतिम दिन वापसी से पूर्व सूबे के मुख्यमत्री तीरथ सिंह रावत यमनोत्री विधान सभ के विधायक केदार सिंह रावत कि माताजी के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने विधायक के पैत्रिक गावं बीफ पहुचे |        

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को जानकीचट्टी पहुंचे। यमुनोत्री विधायक श्री केदार सिंह की माताजी  के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर  शोकाकुल परिवार को सात्वना दी और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री जी के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने खरसाली में माँ यमुना जी के मंदिर में माथा टेका व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

      इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, प्रकाश असवाल, रणवीर राणा, चैन  सिंह रावत, आशीष उनियाल, आदित्य रावत, नीरज तोमर, जयप्रकाश उनियाल राकेश रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!