कोर्ट के आदेश के बाद मेयर सहित 6 पर मुकदमा दर्ज

Share Now

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रुड़की मेयर गौरव गोयल और उनके भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है,  बताते चले कि  पीड़ित की ओर से तकरीबन डेढ़ महीने पहले कोतवाली में तहरीर दी गई थी जिस पर पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी।

आपको बता दें तकरीबन डेढ़ माह बाद रुड़की नगर निगम के मेयर भाजपा नेता गौरव गोयल और उनके 5 लोगों पर अलग अलग धाराओं मे  तीन मामलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। हालांकि मेयर पर मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली में दर्ज किया गया है और इस मामले में पुलिस को कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पूरे मामले में महिला के पति का कहना है कि देर से ही सही आखिरकार उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी है और उन्हें अब लगता है कि अब आगे उन्हें न्याय मिलेगा। वही महिला के वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट द्वारा उक्त महिला से छेड़खानी सहित अन्य लोगो पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया और जो धाराएं इन पर बैठती है उसमें गिरफ्तारी भी सम्भव है और आगे इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने भी मुकदमे की पुष्टि की है।

पीड़िता

आसिफ सलमान (पीड़िता का अधिवक्ता)

नीरज अग्रवाल (पीड़िता का पति)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!