गंगोत्री: महिलाओं के चेहरे के गुलाल ने बता दी 2022 के चुनावों की तस्वीर- कांग्रेस का होली मिलन

Share Now

होली मिलन कार्यक्रम ज्ञानसू उत्तरकाशी।विधान सभा चुनाव 2022 के ऐन वक्त पहले कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने होली मिलन के बहाने महिलाओं को  मतदान की दृष्टि से टटोलने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। उत्तरकाशी के ज्ञानसू वेडिंग पॉइंट में पूर्व विधायक सजवाण ने मातृ शक्ति पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की आर्थिकी की रीढ़ यहां की महिलाएं है लिहाजा उन्हें भी कभी न कभी किसी त्योहार के बहाने ही सही मनोरंजन का अवसर मिलना चाहिए।

खचाखच भरे पंडाल में महिलाओं की तादाद को देखकर गदगद हुए पूर्व विधायक ने  इसे मिशन 2022 की जीत का आगाज करार दिया है।
ज्ञानसू स्थित “माँ गंगा वेडिंग प्वाइंट” में पालिका सभाषद श्रीमती सविता भट्ट के नेतृत्व में ज्ञानसू उत्तरकाशी शहर की महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण , विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल  ने उपस्थित महिलाओं के साथ होली मिलन में भाग ले कर सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के पावन महापर्व “होली” पूर्व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर लोक कलाकार स्थानीय गायक दीपक नौटियाल, उमेद आर्य UD, एवं किरन मराठा ने सूंदर प्रस्तुतियों से सभी महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया। यहां उपस्थित महिलाओं को होली मिलन पर बधाई देकर पूर्व विधायक सजवाण जी ने कहा कि आज के दौर में अधिकतर महिलाएं घर गृहस्थी के काम में बंधी रहती है, भले ही वैश्विक पटल पर महिलाओं की पुरुषों के बराबर सामाजिक भागीदारी मानी जाती रही हो, किन्तु पहाड़ी क्षेत्रों और सुदूर ग्रामीण अंचलों में कामकाजी महिलाओं की दिनचर्या काफी कठिन होती है। इन्ही चीजों को समझते हुए हमने “महिला होली मिलन कार्यक्रम” का आयोजन कर महिलाओं को मनोरंजन के साथ विकास कार्यों की चर्चा में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इसके अलावा आज के दौर में बढ़ती महंगाई, घर का राशन और रसोई गैस के बढ़ते दामों से त्रस्त महिलाओं में काफी रोष दिखा। यहां उपस्थित महिलाओं ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सजवाण  को भरपूर आशीर्वाद के साथ भारी मतों से विजयी बनाने का उदघोस भी किया।इस अवसर पर , महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, महेश भट्ट, पालिका सभाषद उषा चौहान, महावीर चौहान, बुद्धि सिंह राणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं महिला कांग्रेस की महिलाओं के साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!