उत्तरकाशी – बॉर्डर सड़क का निरीक्षण करेंगे पूर्व जनरल वीके सिंह – केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा।

Share Now

बॉर्डर तक सड़क निर्माण के साथ चार धाम आल वेदर सड़क निर्माण की प्रगति देखने के लिए खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री डॉ बीके सिंह टिहरी जिले के नरेंद्र नगर से लेकर चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जिले की सीमा तक सड़क मार्ग की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करेंगे और गंगोत्री यमनोत्री दोनों धाम में सड़क की प्रगति की रिपोर्ट पीएम मोदी को सौंपेंगे।

गिरीश गैरोला

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल डा. श्री वीके सिंह दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पधार रहे। माननीय मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 10 बजे जौलीग्रांट से हैली द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे नरेंद्र नगर, चंबा,टिहरी गढ़वाल तथा चिन्यालीसौड़, धरासू,बडकोट, जानकीचट्टी में आलवेदर सडक़ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तथा सांय 3 बजे मा. केंद्रीय राज्यमंत्री भैरव घाटी का भी भ्रमण करेंगे। उसके उपरांत सांय 5 बजे भैरव घाटी से प्रस्थान कर जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम जनपद मुख्यालय में ही करेंगे।

अगले दिन 21 फरवरी को प्रातः 9 बजे माननीय मंत्री श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!