रूड़की
मनमानी करते कंपनी मालिक।
प्रदूषण कंपनियों के मालिकों को न तो प्रशासन का खोफ है।और न ही सरकार का डर। बेखोफ मानकों को ताक पर रखकर करते है, अपनी मनमानी।
आपको बता दे कि भगवानपुर क्षेत्र के बडेडी बुजुर्ग में अलुमुनियम बनाने वाली भट्टी धड़ल्ले से दिन रात भारी मात्रा में प्रदूषण फैला रही है। कंपनी मालिक अलुमुनियम बनाने वाली भट्टी में पोलोथिन ईंधन का प्रयोग कर रहे है।जिसके चलते आस पास के स्थानीय निवासियों को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।वही किसानों का कहना है।कि जबसे सूबे में एलुमुनियम की भट्टी लगी है।तब से लेकर आज तक हमारे खेतो में भरपूर मात्रा में न तो फसल हो रही है।और न ही फसलों के मंडी में उचित दाम मिल पाते है। वही निरीक्षण के लिये पहुचे प्रदूषण क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र सिंह का कहना है भट्टी मालिककि बेसिक फर्नेस में अलुमुनियम भट्टी का सन्चालन कर रहा है, जो कि बिल्कुल मानकों के विपरीत है। अगर जल्द ही भट्टी मालिक मानकों को पूरा नही करता तो भट्टी को स्थायी रूप से बंद कर दिया जायेगा। फिलहाल भट्टी स्वामी जलालुद्दीन नामक व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है।जब तक भट्टी स्वामी मानक को पूरा नही करता तब तक भट्टी को नही चलाया जायेगा अगर भट्टी मालिक चोरी छिपे से भट्टी का सन्चालन करता है।तो उसके खिलाफ अभियोग पंजिकृत किया जायेगा।
– राजेन्द्र सिंह प्रदूषण क्षेत्र अधिकारी
