उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एवं सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया

Share Now

रुद्रपुर। विकास भवन सभागार कक्ष में राष्ट्रीय पोषण माह एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा की गई। समारोह में विजय परियोजनाओं को जिला अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एवं सुपरवाइजर को भी सम्मानित किया गया। पांचवा राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर में प्रथम रही बाल विकास परियोजना जसपुर शहर, द्वितीय रही बाल विकास परियोजना काशीपुर ग्रामीण और तृतीय रही बाल विकास परियोजना खटीमा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रथम रही बाल विकास परियोजना रुद्रपुर शहर , द्वितीय बाल विकास परियोजना जसपुर शहर, तृतीय बाल विकास परियोजना काशीपुर (ग्रामीण) साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर कविता रिमझियाल, खष्टी आर्या, नीमा बिष्ट, सुनीता अग्रवाल पुष्पा विश्वकर्मा राजकुमारी राणा अंजू रानी ममता वंदना चौहान शुचि शर्मा को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तारा भट्ट नीमा जोशी अनीता अंजू चौहान पुष्पा कन्याल निर्मला और उसके फातमा रेखा शर्मा सोना को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, समारोह में पोषण मिशन की टीम एमएसके की टीम एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!