पत्नी के अवैध संबंध पर पत्नी को पीटा तो नाराज प्रेमी ने रेत डाला प्रेमिका के पति का गला

Share Now

रुद्रपुर । अपनी प्रेमिका के पिटने से आहत एक व्यक्ति ने उसके पति का ही गला रेत दिया और मरणासन्न अवस्था में खेत में फेंक दिया । किसी को शक न हो इसलिए हमलावर न सिर्फ उसके घर गया, बल्कि अस्पताल में भी हमदर्दी दिखाने पहुंचा। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर से घटना का खुलासा करते हुए प्राण घातक हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
वाकया 12 अगस्त का है । संजय नगर खेड़ा निवासी शुक्ला मंडल ने पुलिस को सूचना दी कि उसका ससुर रोबिन हीरा डिवाइन पार्क के पीछे गन्ने के खेत में घायलावस्था में पड़े मिले। उनका गला रेता गया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ कि रोबिन की पत्नी व आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी प्रवीण उर्फ कोकन से काफी बात होती थी । पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह रोबिन की पत्नी के साथ ओमैक्स में काम करता था । वहां उसके पत्नी के साथ संबंध बन गए थे । उसके बाद उसका रोबिन के घर आना जाना हो गया था । रोबिन को उन पर शक हो गया था । जिस कारण वह अपनी पत्नी को शराब पीकर मारता था, यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी । उस दिन रोबिन शराब पीने गया तो वह पीछे से चला गया । उसने साथ शराब पी और वहां से पहले ही निकल लिया । जब रोबिन आया तो उसने गला रेत दिया और मरणासन्न अवस्था में खेत में फेंक दिया । किसी को शक न हो इसलिए वह रोबिन के घर पहुंचा। जब उसे रोबिन के घायल होने की सूचना मिली तो वह अस्पताल भी गया । पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!