सीएम त्रिवेन्द्र की घोषणा – ई ऑफिस के लिए एक करोड़ का सेटअप – पौड़ी की सड़क के लिए डेढ़ करोड़ उत्तरकाशी की सड़क को तीस लाख

Share Now

ज़ीरो टोलरेंस के लिए भृस्टाचार मुक्त होना जरूरी है और इसके लिए प्रदेश सरकार अब ई ऑफिस का मॉडल अपनाने मे लगी हुई है | सभी सरकारी कार्यालय मे इसके लिए वाय फाय इंटरनेट सेवा के सेटअप के लिए एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है |

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-ऑफिस परियोजना के सुगम एक्सेस हेतु प्रमुख राजकीय कार्यालयों में वाई-फाई सेट अप स्थापित करने हेतु 01 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में भवांसी-माण्डलू मोटर मार्ग से मसोगी-कूतली-अमाल्डू मोटर मार्ग तक मिसिंग मार्ग के निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा विकासखण्ड में रा.इ.कॉ पुजारगांव धनारी से सिद्धेश्वर मंदिर होते हुए कुवा तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!