आर्मी का जवान हुआ जहरखुरानी गिरोह का शिकार
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
दिल्ली आंनद बिहार से बस पर सवार हो कर बनबसा ड्यूटी में लौट रहे आर्मी का एक जवान जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जवान को रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। छुट्टी काट कर लौट रहे आर्मी का एक जवान जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। आर्मी के जवान को रुद्रपुर बस अड्डे में बेशुद पड़ा देख यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा पर जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। जवान के यूनिट बनबसा सूचना दे दी गयी है। गिरोह द्वारा उसका बैग, मोबाइल और नगदी उड़ाई गयी है।
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से बनबसा अपने यूनिट पर लौट रहे आर्मी के एक जवान जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने जवान के यूनिट सूचना दे दी है। साथ ही बदहवास जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आर्मी जवान प्रशांत बहेर कल उड़ीसा से दिल्ली फ्लाइट से पहुचा था। जिसके बाद प्रशांत आनंद बिहार बस अड्डे से बस में बैठ कर रुद्रपुर के लिए रवाना हुआ। शनिवार देर रात किसीने उसे चाय पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गया। देर रात बस कंडक्टर द्वारा जवान को रूद्रपुर बस अड्डे पर उतार दिया। बेहोश हालत में पड़े हुए सख्स को देखते हुए यात्रियों ने पुलिस और 108 को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने जवान को जिला अस्पताल भिजवाया साथ ही जवान के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी बनबसा आर्मी को दी गयी। जवान अभी भी बदहवास स्थिति में है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर गगन दीप ने बताया कि आज सुबह 108 एम्बुलेंस से आर्मी के एक जवान को जिला अस्पताल बदहवास हालत में लाया गया था। जवान के आईकार्ड से पता चला कि जवान बनबसा में तैनात है और वह छुट्टी काट कर लौट रहा था। जवान की हालत अब ठीक है।
डॉ० गगन दीप — जिला अस्पताल, रुद्रपुर
