चाय की दुकान में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। चाय की दुकान में शराब पिलाने वाले आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से शराब की बोतल भी मिली है। पिछले कई दिनों से पुलिस को चाय वाले की लगातार शिकायत मिल रही थी।
चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज बाईपास देवेश खुगशाल, कांस्टेबल विनोद थपलियाल, विवेक राठी के साथ माता मंदिर चौक पर पहुंचे। जहां हरिओम टी स्टाल में दुकानदार अपनी दुकान पर शराब पिला रहे थे। वहां तीन युवक भी थे, जो शराब का सेवन कर रहे थे। युवक पुलिस को देख भाग गए। दुकानदार से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाये। जिस पर पुलिस ने मौके से दुकानदार राजकुमार पुत्र स्व. भगवान दीन निवासी नई बस्ती रेसकोर्स नेहरू कालोनी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई दीपक रावत ने बताया कि दुकानों में शराब परोसने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!