हरबर्टपुर _अपराध को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार हिस्ट्री शीटर

Share Now

थाना विकास नगर के अन्तर्गत हरबर्टपुर में खुखरी के साथ 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

          
जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर नजर रखने के  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में पूर्व अपराधियों तथा संदिग्धों के सत्यापन की कार्रवाई के दौरान  थाना विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 

उपरोक्त क्रम मे मंगलवार की रात्रि में चौकी प्रभारी हरबर्टपुर द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह को एक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी हैं तथा थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती की योजना बनाने, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत लगभग 32 मुकदमें पंजीकृत हैं अभियुक्त द्वारा पुनः किसी घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से पूर्व ही अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर धारा-4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम में
1- उप निरीक्षक रवि प्रसाद चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- कांस्टेबल नरेश पंत
3- कांस्टेबल मुकेश कुमार सामिल रहे।

error: Content is protected !!