ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र में लगातार ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर हैं।इसी क्रम में बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भरत बिहार नगर निगम वार्ड के 22 जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की।
इस अवसर पर राशन सामग्री के पैकेट आटा, दाल, चावल, चीनी, खाद्य तेल, नमक इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग अपने आजीविका के साधनों को भी जुटाए साथ ही कोरोना से सतर्कता रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर मिशन को अपनाते हुए स्वदेशी अपनाना होगा एवं चीन से निर्मित सभी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा। इस अवसर पर जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख राकेश शर्मा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला शारीरिक प्रमुख दिनेश बिष्ट, नगर निगम के पार्षद अशोक पासवान, विकास तेवतिया, शौकत अली, राजेश जुग्लानि, भूपेंद्र राणा, ग्राम प्रधान दीपा राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
