विधानसभा अध्यक्ष ने नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली

Share Now

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे के अधिकारियों से नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से पूछा।
मंगलवार को सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कमल नेगी से 27 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल के लिए संचालित होने वाली नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से होना है। उन्होंने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने अधिकारियों से अमृत भारत योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर पीआरओ मणिराम शर्मा, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष रमन, कुलदीप अग्रवाल, अनिल बहुगुणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!