विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित की मैंगो पार्टी

Share Now

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, संघ व विद्या भारती के पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकारों के संग मिलकर आम का लुफ्त उठाया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मैंगो पार्टी के अवसर पर कहा कि आम के जैसे ही हमारी जिंदगी में भी मिठास घुली रहे जिससे हमारे बीच सद्भावना एवं भाईचारा बना रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि वह लगातार 2 सालों से आम पार्टी का आयोजन  कार्यकर्ताओं के बीच करते आ रहे हैं। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के मौसमी फलों को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है साथ ही स्थानीय उत्पादकों को भी इसका फायदा मिलेगा।श्री अग्रवाल ने  मैंगो पार्टी के दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास संबंधित विषयों पर भी संवाद किया।इस अवसर पर कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, गाय एवं पशु पक्षियों की सेवा, पानी के संरक्षण के लिए सभी के द्वारा संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मैंगो पार्टी में मौजूद सभी लोगों से कोरोना संक्रमण में लापरवाही न बरतने की बात कही।साथ ही सभी से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने एवं लगातार हाथ धोने व सोशल दूरी बनाए रखने की अपील भी की।इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती सत्य प्रकाश बांगवाल, जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, संघ के खंड संचालक डॉ आशीष जी, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत,  देवेंद्र सकलानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद शिव कुमार गौतम, रवि शर्मा, सुमित पवार, इंद्र कुमार गोदवानी, सुदेश कंडवाल, हिमांशु संगतानी,  विपिन पंत पार्षद, अनीता तिवारी,सीमा रानी, विजय बडोनी पुष्पा बडेरा, राजेंद्र पांडे, शिशुपाल, सोहन थलवाल, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पूनम ओझा, सुमित सेटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!