विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मुख्यमंत्री से भेंट – कोरोना पर चर्चा के साथ निर्माण कार्यों की घोषणा किए जाने पर आभार

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंटवार्ता की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों एवं हालातों पर विचार विमर्श किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के मामलों पर समाधान के लिए उपाय करने को लेकर चर्चा वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण के बचाव एवं उपाय के संबंध में किए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने इस दौरान क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन हुए प्रवासियों के संबंध में भी वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर बीते दिनों ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा वार्ता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!