एटीएम बदलकर पैसे निकालने की घटना – एसएसपी हरिद्वार ने किया खुलासा

Share Now

रुड़की

पलक झपकते ही बदल देते थे एटीएम और कर देते थे खाता खाली- नकदी, 6 कार्ड और लग्जरी कार के साथ दो गिरफ्तार

एटीएम बदलकर पैसे निकालने की घटना को अंजाम देने के दो आरोपी भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं आरोपियों के पास से 90 हजार की नकदी, 6 एटीएम और एक लग्जरी कार पुलिस ने बरामद की है।

रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें बताया गया था कि उसकी पुत्री एटीएम भगवानपुर से पैसे निकालने गई थी तो कुछ लोगों द्वारा उसकी पुत्री को झांसा देकर एटीएम बदल लिया। और फिर अलग अलग जगह से एक लाख रुपए उसके खाते से निकाल दिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और एटीएम के सीसीटीवी आदि खंगाले और सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर प्रचार प्रसार किया गया आज 28 फरवरी को अनुज निवासी लहबोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, अंकित निवासी मरतोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 6 एटीएम और 90,000 की नकदी और एक सियाज कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी अनुज ने बताया कि वह इसी अपराध में 2020 में थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से जेल गया था और 2 महीने पहले ही छूट कर आया है इसके अलावा उन्होंने जोधपुर राजस्थान जयपुर एवं अन्य जगह पर भी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि उसका साथी अनिकेत एटीएम के बाहर रखीरतास के आने के बाद सूचना दे देता है जिसके कारण व पुलिस के आने से पहले मौका देख कर फरार हो जाते हैं। वही एक साथी नीटू जो कि मुजफ्फरनगर जेल में बंद है और दूसरा साथी परवेज जो कि बहादराबाद का रहने वाला है और रोशनाबाद जेल में बंद है सभी मिलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!