लोक सभा प्रयागराज उच्च न्यायालय में फूलपुर लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत अधिवक्ता बन्धुओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत १००प्रतिशत मतदान हेतु संपर्क किया गया,व इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी सहभाग कर एक मजबूत,सशक्त,राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें का आह्वान किया गया।
#Nation_First_Voting_must
अंकित तिवारी
चुनाव के इस महापर्व के अन्तर्गत परिषद का छात्रों एवं समाज के बीच में जागरूकता।
विदित हो कि लोक सभा का चुनाव की तारीख लगातार बढ़ते दिनों के साथ निकट आ रही है और परिषद के कार्यकर्ता इस लोक सभा चुनाव में अपनी सक्रियता के भूमिका निर्वहन कर रहे है,इसी क्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूलपुर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले पश्चिमी विधान सभा में अपना गहन संपर्क अभियान चलाया व वहां स्थित कोचिंग संस्थानों में छात्रों के बीच जाकर मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला,इसके उपरांत मुहल्ले में जाकर घर घर संपर्क कर लोगों से बूथ तक जाकर मतदान करने की अपील की साथ ही अपने पत्रक के माध्यम से भी मतदान क्यों आवश्यक व नोटा क्यों निरर्थक है पर भी लोगों के बीच प्रकाश डाला,इसके उपरांत उच्च न्यायालय स्थित अम्बेडकर भवन में अधिवक्ताओं के बीच में भी यह अभियान चलाया।

विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा~मतदान हमारा अधिकार है,और इस अधिकार के प्रति हमें सजग रहते हुवे,उपयोग करना चाहिए,मतदान प्रतिशत से उस क्षेत्र की जागरूकता व साक्षरता का भी अनुमान लग जाता है,इसलिए सशक्त सरकार के निर्माण में हम अपनी भूमिका निर्वहन निश्चित तौर पर करें।
इस दौरान:शहर पश्चिमी विधान सभा संयोजक अमित मिश्रा,आनंद पांडेय,पीयूष,निधि,साक्षी,अंजलि,हाईकोर्ट से अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी,सौरभ,अरुण,सुनील श्रीवास्तव,आदि लोग उपस्थित रहे।

