बद्रीनाथ में बैंकिंग सेवा शुरु
संजय कुँवर बद्रीनाथ
चमोली जिले के सीमांत गांव माणा में अब लोगों को बैंकिंग सेवा का लाभ मिल सकेगा। जिला सहकारी बैंक चमोली के पहल पर आज बद्रीनाथ धाम में जिला सहकारी बैंक का विधिवत शुरुआत की गई । कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री और प्रभारी मंत्री चमोली धन सिंह रावत और नाबार्ड के अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोटिया जनजाति की महिलाओं ने पूर्णा नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया। बता दें बैंकिंग सेवा शुरू होने से सीमांत गांव और आर्मी के जवानों को पैसे निकलने सहूलियत मिल सकेगी।
हालांकि अभी बद्रीनाथ धाम में एसबीआई , पीएनबी अपनी सेवाएं दे रहा था लेकिन लचर व्यवस्था के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को वहां पर बैंकिंग के साथ-साथ की एटीएम की सुविधा भी मिल सकेगी और यात्रा सीजन में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
