बसंत विहार देहरादून : बेरोजगारी दूर करने के लिए बना फर्जी पुलिस कांस्टेबल – अवैध वसूली से घर खर्च

Share Now

थाना वसंत विहार देहरादून

धन कमाने के 300 तरीको वाली किताब से फॉर्मूला निकाल कर पुलिस की वर्दी को रोजगार का साधन बनाने वाले आरोपी को बसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बेरोजगारी के दौरान फर्जी पुलिस की वर्दी पहन कर रोजगार चलाने वाले इस फर्जी युवक ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि अपनी गरीबी दूर करने के लिए उसने पुलिस कांस्टेबल की वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड तैयार कराया और ठेली फड़ी के साथ टॅक्सी ऑटो चालको से अवैध रूप से वसूली कर अपना घर खर्च चलाता था

सोमवार को थाना वसंत विहार चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो एवम वाहन चालकों आदि से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा है । उक्त व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं , जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार मय पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया , जिसको रोक कर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा माफी मांगते हुए बताया गया कि मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं, यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है । इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं।

उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण में उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 69/2022 धारा 170,171,419,420,468,471 आईपीसी दिनांक 14/03/2022 अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!