2013 की आपदा का रोना आज भी रो रहा है चडेथी बस अड्डा
चार धाम यात्रा में धार्मिक लिहाज से यमुनोत्री के बाद गंगोत्री दूसरा पड़ाव है गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों धाम उत्तरकाशी जिले में है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर भटवाड़ी तहसील मुख्यालय वर्ष 2010 के बाद से ही भूस्खलन की चपेट में आ गया था। वर्ष 2013 की आपदा ने रही सही कसर पूरी कर दी । पटवारी के पास गंगा नदी के किनारे एक खूबसूरत बस अड्डा जहां पर चार धाम के यात्री बैठकर चाय पानी और नाश्ता इत्यादि करते थे वह 7 वर्ष पूर्व आपदाा की चपेट में आ गया था जो आज तक नहीं बन पाया।
रवि रावत भटवाड़ी उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के भटवाडी – गंगोत्री धाम के प्रथम पडाव चडेथी में मात्र एक बस अड्डा था जो आज भी 2013 की आपदा का रोना रो रहा है कभी इस जगह स्थानिय लोगो की छोटी छोटी कही दुकाने हुआ करती थी जो रोजमरा के लिए आजीविका चलाने का भी रोजगार था और लोगो को यात्रा सीजन के दौरान यहां काफी रोजगार भी मिल जाता था, पर वर्ष 2013 में आई दैवी आपदा के आंसू यह बस अड्डा आज भी रो रहा है जबकि आपदा को लगभग 7 साल हो चुके है । अब जहां कोरोना ने पलायन कर चुके लोगो को वापस गांव की ओर ला दिया है वही आमजनमानस को रोजमरा के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है इस बस अड्डे पर कभी 40 से 50 लोगो का रोजगार सजा था अब स्थानीय लोगो व व्यापारियों ने पुनः इस बस अड्डे का बनाने की मांग की है जिससे गाडियों के पार्किगं के साथ वहां के व्यापारियों का रोजगार भी पटरी पर आ जाये ।।।
