— अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं!
उत्तरकाशी से बड़ी खबर!
जहां एक ओर ज़मीनी स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन दिन-रात चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया को अफवाह फैलाने का अड्डा बना रहे हैं।
लेकिन अब जिला प्रशासन ने इन अफवाहबाज़ों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है।

🚨 अफवाह फैलाई, FIR पाई!
जिला सुचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार “Pahadi UK 10 uki” नामक फेसबुक पेज पर एक भ्रामक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लिखा गया:
“भावपूर्ण श्रद्धांजलि… उत्तरकाशी आपदा में 700 लोगों की मौत… ओम शांति”
यह पोस्ट न केवल असत्य थी, बल्कि आम जनता के बीच डर, भ्रम और सनसनी फैलाने की घिनौनी कोशिश भी थी।
📌 प्रशासन की दो टूक – “अब नहीं चलेगी अफवाहों की दुकान!”
जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली उत्तरकाशी में संबंधित पेज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है:
“सोशल मीडिया की आज़ादी के नाम पर झूठ नहीं फैलाया जाएगा। जो करेगा, वह भुगतेगा।”
💬 सोशल मीडिया की आज़ादी ज़िम्मेदारी के साथ!
इस मामले पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा:
“आपदा के समय लोगों की भावनाएं बेहद संवेदनशील होती हैं। ऐसे समय में झूठी खबरें फैलाना न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि अपराध भी है।”
🙏 जनता से अपील — सोचें, समझें, शेयर करें
उत्तरकाशी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल सरकारी स्रोतों या प्रमाणिक समाचार चैनलों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
🛑 अंतिम पंक्ति — झूठ की उम्र ज़्यादा नहीं होती!
जो झूठ आज वायरल है, वो कल जेल के अंदर होगा।
आपदा में सेवा करें, सनसनी नहीं।
उत्तरकाशी बोलेगा अब –
“Fake news नहीं चलेगी!”
