आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन एवं राहत कार्यों में सहयोग को भाजपा ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित की

Share Now

देहरादून । भाजपा ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन एवं राहत कार्यों में सहयोग हेतु प्रभावित जनपदों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार यह कमेटी गठित की गई है। जो प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। जिसे आपदा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने और भविष्य की तैयारियों में सुझाव के रूप में सरकार से भी साझा किया जाएगा। शीघ्र ही कमेटी के सभी सदस्य संबंधित प्रभावित क्षेत्रों में जनता के मध्य पहुंचकर सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगी।
समिति का गठन के क्रम में अल्मोड़ा जनपद के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, एवं प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रुद्रप्रयाग के लिए बनाईं कमेटी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग ऋषि कंडवाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, एवं टिहरी जनपद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान और उत्तरकाशी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चैहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान को दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!