सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

Share Now

नैनीताल। नैनीताल जिले के भाजपा नेता सचिन जोशी की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है और उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सचिन जोशी देर रात नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे। रास्ते में, उनकी कार नैनीताल-हल्द्वानी रोड के आमपड़ाव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में सचिन जोशी की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने कार खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!