बूथों पर भाजपाइयों ने सुनीं पीएम मोदी की मन की बात

Share Now

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सभी 913 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। महानगर भाजपा ने इस कार्यक्रम हेतु 913 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया था जो अपने-अपने  बूथों के कार्यकर्ताओं से वार्ता कर इस कार्यक्रम का फीडबैक लेकर संगठन को देंगे ताकि भविष्य में इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के  सुझावों को सम्मिलित किया जा सके। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आज नेहरू कॉलोनी  बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात कहा की भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हैं और राष्ट्र के प्रति  अपने कर्तव्य के लिए खुद को तैयार करते  है। मन की बात को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना।

सीएम ने सुनीं पीएम की मन की बात, कहा खिलौना उद्योग में स्वरोजगार की काफी सम्भावनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल के आह्वान को आम-जन का बढचढ कर समर्थन मिला है। हमारे युवाओं की सोच सकारात्मक और इनोवेटिव है। युवा शक्ति देश को कोविड-19 से बाहर निकालकर आगे ले जाने का सामर्थ्य रखती है। सिर्फ उन्हें प्रेरित किये जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बडी संख्या में युवा आगे आए हैं। बहुत से स्टार्टअप सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
     प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी खिलौना उद्योग की बात की है। ऐसे खिलौनों का निर्माण हो, जो हमारे पारम्परिक खेल पर आधारित हों। परम्पराओं व आधुनिक तकनीक का समावेश जरूरी है। उत्तराखण्ड में भी बहुत से पारम्परिक खेल प्रचलित रहे हैं।  इन पर आधारित मोबाईल गेम्स भी बनाये जा सकते हैं। खिलौना उद्योग में स्वरोजगार की काफी सम्भावनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में इस क्षेत्र में भी काम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!