भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घरों में तैयार कर रही हैं मास्क

Share Now

हरिद्वार। पूरा विश्व केरोना संकट से जूझ रहा है, भारत भी इससे अछूता नही है। हर कोई मास्क और सेनेटाइजर बाटने लगा हुआ है। खरीदने पर महंगे भी मिल रहे है। पर आज भी बहुत से गरीब भाई ऐसे है जो खरीद पाने में असमर्थ है। उनके लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली के आग्रह पर हरिद्वार जिले की जिला और मण्डल पदाधिकारियों ने हजारों की संख्या में सूती मॉस्क बनाने शुरू कर दिए है।  रीता चमोली ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश अनुसार बहने राष्ट्र सेवा में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि मोदी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन पहुचाया जा रहा है। महिला पदाधिकारी अपने अपने वार्डो में सेनिटाइजर और मॉस्क भी बाँट रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी  के लॉक डाउन की घोषणा के बाद बहने ने घर रहकर भी मोर्चा सभाल रही है। बहने घर की कोरोना रूपी लक्ष्मण रेखा के अंदर रखकर सूती मॉस्क बना रही हैं और अपने आसपास जरूरत मन्दो को बांट रही है। उन्होंने बताया कि हर बहन एक दिन में लगभग 20 से लेकर 50 मॉस्क तक तैयार करती है और जब लॉक डाउन में छूट दी जाती है,तो घर के सामने से जा रहे जरूरतमन्दांे को बाँटती है। रीता चमोली ने बताया कि वह भी घर मे प्रतिदिन 30 मॉस्क तैयार करती है जो सूती कपड़े से बनते हैं। यह मॉस्क रियूजेबल हैं आप इन्हें धोकर दुबारा पहन सकते है। उन्होंने बताया कि इस नेक काम में रजनी वर्मा,रेणु शर्मा,मनु रावत, गीता कारगी, प्रतिभा चैहान, शीतल पुंडीर, कविता शर्मा, सन्तोष सैनी, मीनू शर्मा,तारा नेगी, अंशु मलिक, आशा धस्माना,मंजू रावत,हेमा बिष्ट,मीनू शर्मा, बिमला ढोढ़ीयाल, सन्तोष सैनी,ममता राणा, आमरीन, रूबी बेगम,,आदि रियूजेबल मॉस्क बनाकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे रही हैं। ——————————————————————

error: Content is protected !!