भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, पीएम ने किया उत्तराखंड के दिव्यांग लोक कलाकार का जिक्र

Share Now

देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भर में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर व्यापक जन सहभागिता से सुना। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के दिव्यांग लोक कलाकार पूरन सिंह का जिक्र मोदी जी द्वारा करने को गर्व का क्षण बताया।
मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आम लोगों के साथ टिहरी में, महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने हल्द्वानी के प्रेम जगाती, प्रदेश महामंत्री और मन की बात कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र बिष्ट ने हल्द्वानी के फुलचैड़ के बूथ न 90, श्री सुरेश भट्ट फुलचैड़ के ही बूथ न. 95, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने बड़कोट, सहसंयोजक मधु भट्ट ने देहरादून करणपुर मंडल के बूथ 58 समेत प्रदेश के अधिसंख्य शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। श्री चैहान ने कहा, आज के कार्यक्रम में मोदी जी द्वारा हाल में ही विस्मिल्लाह खान युवा संगीत पुरस्कार से नवाजे गए उत्तराखंड के दिव्यांग कलाकार पूरन सिंह का जिक्र करना प्रदेशवासियों के लिए भी सम्मान की बात है । उन्होंने कहा, राजुल मालूशाही, हुड़का बोल, जागर जैसी देवभूमि की समृद्ध लोक संगीत को संरक्षित और नई ऊंचाई देने वाले पूरन सिंह के प्रयासों को मोदी जी का देश के सामने प्रस्तुत कर प्रदेश के अन्य कलाकारों के लिए भी प्रेरणा देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!