भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संविधान दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

Share Now

देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर भाजपा की ओर से संविधान दिवस के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार महामंत्री संगठन ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों को राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर संविधान के अनुरूप चलना चाहिए।
विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान की जानकारियां रखनी चाहिए। उन्होंने कहा क्योंकि जिधर जवानी चलती है तो उधर जमाना चलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ स्वराज विद्वान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट ने कार्यक्रम में आए देव तुल्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलवाया, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल वाल्मीकि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा 2014 से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई दलितों से संबंधित अनुसूचित समाज से संबंधित जिनका की अनुसूचित समाज निरंतर उन योजनाओं का लाभ ले रहा है क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है देश में जो दलित समाज व अनुसूचित समाज की हितेषी है। कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री रविंदर वाल्मीकि, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, राजेश राजोरिया, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष कुलवंत सूद, सुभाष चंद्रा, विपिन चंचल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने की। संचालन महामंत्री जगराम सिंह व संदीप चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!