गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की राज्यपाल से स्वीकृति मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

Share Now

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की स्वीकृति दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री व भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। आज राज्यपाल द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैण) को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की स्वीकृति दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य है और इसे हमेशा याद किया जाएगा। इसके साथ जहाँ भाजपा द्वारा पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान अपने दृष्टि पत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का जनता के साथ जो वायदा किया गया था, वह अब पूरा हो गया है। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधान सभा के पिछले सत्र में गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की जी घोषणा की थी वह भी आज पूरी हुई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। आज उत्तराखंड की जनता की मनोभावना भी पूरी हुई है और भाजपा ने जो कहा वह पूरा हुआ है। श्री भगत ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के साथ पर्वतीय क्षेत्र के त्वरित विकास में बहुत मदद मिलेगी, मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ई राजधानी बनाने की जो घोषणा की है वह त्वरित विकास के नए आयाम खोलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!