देहरादून। भाजपाइयों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपाइयों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
शनिवार को भाजपाई भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में लैंसडाउन चौक पर एकत्र हुए। यहां सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। दिल्ली के सीएम ने इस फिल्म पर अभद्र टिप्पणी की है और इसे झूठा करार दिया है, जो कि गलत है, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, उनको जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, विनोद शर्मा, अरविंद जैन, नीरज पंत, सौरव कपूर, सागर सोनकर, रोहित चौहान, गौतम राजा, सौरभ शर्मा, शुभम सती आदि मौजूद रहे।
