भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुँचाने के अभियान में जुटेंः भगत

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला करार दिया है और भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को घर घर पहुँचाने के अभियान में जुटे हैं। एक वक्तव्य में श्री भगत ने कहा कि केंद्र सरकार का सफलता से भरा एक साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के असाधरण नेतृत्व का परिचायक है।
श्री भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर  कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। कोरोना संकट के कारण भौतिक रूप आए व्यापक जनसम्पर्क नहीं हो पा रहा है, बावजूद इसके पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकारों के कामकाज को सोशल मीडिया के जरिए व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। श्री भगत ने कहा कि हल्द्वानी में 10 जून को आयोजित वर्चुअल रैली ऐतिहासिक रही थी। इस रैली को केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने सम्बोधित किया था। इसी कड़ी में 15 जून को गढ़वाल संभाग में भी रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह की रैली होनी है, जिसे सफल बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं। श्री भगत ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनका दूरगामी असर होगा। इन फैसलों से देश के आम जनमानस, किसान, गरीब, बुजुर्ग, महिला, युवा उद्यमियों, श्रमिकों आदि को लंबे समय तक फायदा पहुंचेगा। देश की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करते हुए मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म करके ऐतिहासिक कार्य किया है। नागरिकता संशोधन कानून बनाकर मोदी सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में वर्षों से उपेक्षित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता लेने का अधिकार दिया है। मानवीय संवेदनाओं भरे इस फैसले आए लाखों लोगों को फायदा होगा। करोड़ों हिंदुओं की आस्था व विश्वास के प्रतीक राम मंदिर निर्माण की कार्यवाही तेज करते हुए मोदी सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन किया है। इसके अतिरिक्त कोरोना संकट से लड़ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने न सिर्फ देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया है, बल्कि देशवासियों के कल्याण के लिए पर्याप्त कदम भी उठाये हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिए देश के करोड़ो गरीबों की भूख मिटाने, और हर वर्ग को संबल देने का प्रयास हुआ है। 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश हुई है। किसानों, रेहड़ी पटरी वालों, श्रमिकों, छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, कर्मचारियों सभी वर्गों के कल्याण के लिए कुछ न कुछ प्रयास किए हैं। कुल मिलाकर मोदी सरकार का पहला साल ऐतिहासिक फैसलों व जनकल्याण के कामों के लिए जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!