भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

Share Now

देहरादून। वार्ड नंबर 1 बूथ नंबर 136 प्रेमनगर कांवली मंडल में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य उपस्थिति रहीं। साथ में मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण दिया। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो सपना देखा था वह पूरा नजर होता आ रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि अगले महीने होने जा रही जी-20 लीडर्स समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। जी-20 सम्मेलन के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान जी-20 को और ज्यादा समावेशी फोरम बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकी यूनियन भी जी-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफॉर्म तक पहुंची है।
इस अवसर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता का जिक्र किया। चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की बेस्ट इवर परफॉर्मेंस रही है। हमारे खिलाड़ियों ने 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे। उन्होंने कहा, आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर वार्ड के सभासद एवं छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार, शशिकांत त्यागी, बूथ अध्यक्ष चंपा महाजन, शक्ति केंद्र संयोजक उदय दत्ता, महानगर महिला मोर्चा महामंत्री अनीता मल्होत्रा, अशोक शर्मा, हैप्पी शर्मा, राजेश सेन भाटिया आदि कार्यकर्ता गण क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!