प्रवासियों को स्वरोजगार भाजपा का शिगूफाः प्रीतम सिंह

Share Now

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सार्वजनिक वाहनों का किराया बढ़ाये जाने की निंदा करते हुए कहा है कि इससे लोगों की क्या मदद होगी?प्रीतम सिंह का कहना है कि केन्द्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज लोगों की मदद के नाम पर लाया गया है लेकिन इसका क्या लाभ आम आदमी को मिला इसका पता नहीं चला है। उन्होने कहा कि सरकार केन्द्र की हो या फिर राज्य की लोगों की मदद के नाम पर उन्हे धोखा दिया जा रहा है। लाकडाउन के समय से ही सिटी बस, विक्रम तथा आटो चालकों का काम ठप पड़ज्ञ है। सरकार ने अब उन्हे आधी सवारियो के साथ चलने की अनुमति दे दी गयी है। जिससे उनका तेल का खर्चा भी नहीं पूरा हो सकता था। अब सरकार ने किराये की दरें दो गुना कर दी। जो आम आदमी की जेब से निकलवाया जायेगा। सवाल यह है कि सरकार आटो, विक्रम व सिटी बस वालों या आम आदमी के लिए क्या कर रही है। प्रीतम सिंह का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा सिर्फ शगूफाबाजी की जाती है। प्रवासियों को रोजगार देने की बात अब भाजपा का नया शगूफा है। भाजपा नेता रिवर्स पलायन की बात करते है। प्रवासियों को स्वरोजगार के नाम पर जो लोन दिया जा रहा है उसका क्या औचित्य है।। ऐसे कोरोना काल में क्या काम हो सकता है? और क्या काम चल सकता है। उनका कहना है कि आपदा को अवसर में बदलने की बात करने वाले भाजपा नेता खुद को भी धोखा दे रहे है। और प्रवासियों को भी धोखे में रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!